भारत के पूर्व कप्तान MS DHONI को ट्रिब्यूट देते हुए बीसीसीआई ने 7 नंबर की JERSEY को रिटायर करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी JERSEY नंबर 7 ही पहनते थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब जीते थे, इसके अलावा टेस्ट में भी नंबर 1 बने। धोनी आईसीसी टूर्नामेंट के मामले में भारत के सबसे सफल कप्तान भी हैं। जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 शर्ट को बीसीसीआई ने पहले ही रिटायर कर दिया था। बीसीसीआई ने धोनी के भारतीय क्रिकेट के लिए किये अभूतपूर्व योगदान का सम्मान करते हुए धोनी की JERSEY नंबर 7 को भी रिटायर सूची में जोड़ने का निर्णय लिया है।
HIGHLIGHTS
- बीसीसीआई ने 7 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया।
- महेंद्र सिंह धोनी पहनते थे JERSEY नंबर 7
- धोनी की कप्तानी में जीता था 2011 वर्ल्ड कप।
- सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर जर्सी को पहले ही रिटायर किया जा चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी जिसके बाद धोनी ने भारत को पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में खिताब दिलाया था, उसके बाद धोनी की कप्तानी में 2009 में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बनी उसके बाद 2011 में भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतकर 130 करोड़ सपनो को पूरा किया और 2013 में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीताया। MS DHONI ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ियों को 60 से अधिक नंबर दिए गए हैं। इसलिए भले ही कोई खिलाड़ी लगभग एक साल या उससे भी अधिक समय के लिए टीम से बाहर हो, हम उसका नंबर किसी नए को नहीं देते हैं। डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के पास चुनने के लिए लगभग 30 नंबर होते हैं, लेकिन पहले से दिए गए नंबर वह नहीं चुन सकता। उन्होंने कहा कि टीम में जब भी कोई नया खिलाड़ी आएगा तो उसे JERSEY नंबर 7 चुनने को नहीं मिल पाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि JERSEY नंबर 10 पहले से रिटायर है और अब इस जर्सी को कोई भी खिलाड़ी नहीं चुन सकता।


Download Android App
Download iOS App





