मेलबर्न : पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद उनके प्रदर्शन पर बहुत अधिक ध्यान देने से ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है। रिकी पोंटिंग इस टूर्नामेंट के दौरान आस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे।
उन्होंने कहा कि स्मिथ और वार्नर को ब्रिटेन के दर्शकों की लगातार आलोचनाओं के लिये तैयार रहना होगा। इन दोनों खिलाड़ियों का गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगा प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त होगा और ये दोनों 23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल में भाग लेंगे। रिकी पोंटिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के बीच अंदरूनी कोई ज्यादा चुनौती होगी।
आप ऐसा सोचना चाहेंगे कि ये खिलाड़ी अब बातचीत कर रहे हैं इसलिये वे अंतिम समय तक टीम में बने हुए हैं और आप इस बात को ध्यान रखिये कि यह टीम के लिये दिशा से भटकने वाली बात हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



