दुबई : इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम बुधवार से एजबस्टन में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी जो उसका 1000वां टेस्ट भी होगा। वह 1000वां टेस्ट खेलने वाला पहला देश बन जाएगा। इंग्लैंड ने अब तक जो 999 पुरुष टेस्ट खेले हैं उनमें से 357 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 297 में उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस दौरान 345 मैच ड्रा रहे। टीम ने अपना पहला टेस्ट मार्च 1877 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड ने एजबस्टन में अपना पहला टेस्ट मई 1902 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और तब से टीम यहां 50 टेस्ट खेल चुकी है जिसमें से 27 में उसे जीत और आठ में हार मिली जबकि 15 मैच ड्रा रहे।
इंग्लैंड क्रिकेटर Jos Buttler ने कहा- टेस्ट सीरीज में नहीं चलेगी आईपीएल की दोस्ती
इस मौके पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईसीसी मैच रैफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के जैफ क्रो आईसीसी की ओर से ईसीबी के अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स को टेस्ट की शुरुआत से पहले रजत पट्टिका सौंपेंगे। जून 1932 में पहले टेस्ट से ही इंग्लैंड ने भारत पर दबदबा बनाया हुआ है। दोनों टीमों के बीच 117 टेस्ट में से इंग्लैंड ने 43 में जीत दर्ज की जबकि 25 में उसे हार का सामना करना पड़ा।
आईसीसी ने दी बधाई
आईसीसी ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को 1000वें टेस्ट मैच के लिये बधाई दी है। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा कि क्रिकेट परिवार की ओर से मैं इंग्लैंड को उसके 1000वें पुरुष टेस्ट के लिए बधाई देना चाहता हूं जो इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली टीम है। उन्होंने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इंग्लैंड को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे ऐसे खिलाड़ी और प्रदर्शन देंगे जो टेस्ट क्रिकेट के समर्थकों को प्रेरित करेगा।


Download Android App
Download iOS App



