Mumbai Indians तोड़गी अपनी हार की स्ट्रीक या Gujrat Titans की ओर से होगी पलटवार, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Game Plan Between Gt Vs MI

Game Plan Between Gt Vs MI: IPL 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमावर 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर मुंबई की टीम में काफी टेंशन बनी हुई होगी. क्योंकि वो अपने पिछले 4 मैच हार कर आ रही हैं, वहीं गुजरात ने अपना आखरी मैच जीता है, तो उनका कॉन्फिडंस भी काफी हई होगा.

लेकिन फिर भी GT की टीम को MI के सामने काफी मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि मुंबई की टीम भले ही अपने आखरी के मैचेज़ हारती हुई आ रही हो. लेकिन वो कमबैक करना अच्छे से जानती है.

Game Plan Between Gt Vs MI: मैच को लेकर जानकारी

Game Plan Between Gt Vs MI
Game Plan Between Gt Vs MI (Source: Social Media)

मैच: GT V/S MI
तारीख: 20 अप्रैल 2026
समय: शाम 19:30 IST
वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Game Plan Between Gt Vs MI: वेदर रिपोर्ट

Game Plan Between Gt Vs MI
Game Plan Between Gt Vs MI (Source: Social Media)

अगर वेदर को लेकर बात करें तो अहदाबाद में मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं हो सकता है कि नमी थोड़ी कम हो, जिससे की गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. वहीं बारिश का तो कोई आसार नहीं दिख रहा है. हालांकि दूसरी पारी में ओस (Dew factor) एक बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए चेज़ करना पसंदीदा ऑप्शन होगा.

Game Plan Between Gt Vs MI: पिच रिपोर्ट 

Game Plan Between Gt Vs MI
Game Plan Between Gt Vs MI (Source: Social Media)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली पिच है. यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलते रहते हैं. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं और बोर्ड पर 200 प्लस रन लगा सकते हैं. हालांकि चेज करना भी यहां ज्यादा मुश्किल नहीं होता, अगर ओस ना आए तो.

Game Plan Between Gt Vs MI: हेड टू हेड मुकाबले

Game Plan Between Gt Vs MI
Game Plan Between Gt Vs MI (Source: Social Media)

GT VS MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 08 मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि एमआई ने सिर्फ 03 मैच जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से जीटी का पलड़ा एमआई पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है.

Game Plan Between Gt Vs MI: क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Game Plan Between Gt Vs MI
Game Plan Between Gt Vs MI (Source: Social Media)

अगर गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 को ललेकर बात करें तो इसमें साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल होंगे.

वहीं अगर मुंबई इंडियंस के प्लेइंग-11 को लेकर बात करें तो इसमें रोहित शर्मा/विल जैक्स, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं.

ऐसे में यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों में से वो कौन सी टीम होगी जो कि अपना डॉमिनेशन इस मैच में दिखाएगी.

Read More: Ruturaj Gaikwad की ओर से कौन है CSK की हार का जिम्मेदार?, जीत सामने होते हुए भी SRH से हारी चैन्नई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।