राजकोट : आईपीएल नीलामी में अप्रत्याशित रूप से बेहद महंगी बोली (साढ़ 11 करोड़ रुपये) के साथ इस सत्र में सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बन गए जयदेव उनादकट ने कहा कि फटाफट फार्मेट वाले इस खेल में अब गेंदबाजों का बोलबाला बढ़ रहा है। मूल रूप से गुजरात के पोरबंदर निवासी 26 वर्षीय उनादकट ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से उन्हें ऊंची कीमत पर खरीदे जाने से उन्हें खासी प्रसन्नता हुई है।
हालांकि वह बल्लेबाजी भी कर लेते हैं पर मुख्य रूप से गेंदबाज हैं। उन्होंने साथ की कहा कि अब आईपीएल में गेंदबाजों का दबदबा और बोलबाला बढ़ रहा है। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने कहा कि आम तौर पर ट्वंटी – 20 क्रिकेट में गेंदबाजों को ज्यादा महत्व नहीं मिलता है पर पिछली बार के आईपीएल में गेंदबाजों का दबदबा रहा था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



