कोर्ट में पेशी से पहले सूरजपाल अम्मू की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Summary :

NULL

फिल्म पद्मावत का विरोध करने और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू की सोमवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अम्मू ने आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अम्मू की न्यायिक हिरासत सोमवार 29 जनवरी को खत्म होने वाली थी, ऐसे में पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश कर हिरासत बढ़ाने की मांग करने वाली थी।

आपको बता दें कि पद्मावत के विरोध को लेकर सूरजपाल अम्मू काफी विवादों में रहे हैं। पद्मावत का विरोध करते हुए अम्मू ने दीपिका की नाक काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी, इसके बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team