नई दिल्ली : विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय टीम अगले पांच साल (2018-2023) में विभिन्न प्रारूपों में सबसे ज्यादा 203 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इन पांच वर्षों के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच , 83 एकदिवसीय और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है।
भारत के मैचों की संख्या दूसरे स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज (186 मैचों) और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड (175 मैच)से कही अधिक है। लोकप्रिय धारणा के विपरीत भारतीय टीम इस दौरान टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है। इस अवधि में इंग्लैंड के 59 टेस्ट खेलने की संभावना है जबकि ऑस्ट्रेलिया 47 टेस्ट मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है। एकदिवसीय और टी -20 के मामले में भारत वेस्टइंडीज (75 एकदिवसीय और 68 टी 20) से आगे है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



