IPL 2026 Auction updated list: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए खिलाड़ियों की लंबी सूची में अब छोटी कर दी है। शुरुआती 1,390 खिलाड़ियों की बजाय अब नीलामी में सिर्फ 350 खिलाड़ी ही शामिल किए जाएंगे। यानी करीब 75% खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नई सूची को फ्रेंचाइजियों के साथ हुई मीटिंग्स के बाद तैयार किया गया है, जिसमें 35 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ के रूप में ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा गया है और वो पहले की ऑफिशियल लिस्ट में मौजूद नहीं थे।
बीसीसीआई ने सोमवार देर रात आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजियों को जानकारी दी है कि आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2026 Auction updated list: क्विंटन डी कॉक की वापसी

सबसे ज्यादा चर्चा साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की एंट्री की हो रही है। शुरुआती सूची में नाम न होने के बावजूद एक फ्रेंचाइज़ी ने उनका नाम आगे बढ़ाया, जिसके बाद उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में ऑक्शन की लिस्ट में शामिल किया गया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद विशाखापत्तनम में उनके शतक ने शायद फ्रेंचाइजियों का ध्यान फिर से खींचा है।

डी कॉक 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे, जो पिछली ऑक्शन के मुकाबले आधा है। पिछले ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन निराशाजनक सीजन के बाद रिलीज़ कर दिया था।
कई नए विदेशी और भारतीय चेहरे शामिल

अपडेटेड लिस्ट में कई नए विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें श्रीलंका के त्रवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और ड्यूनिथ वेलालागे के नाम प्रमुख हैं। अफ़ग़ानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज़ के अकीम ऑगस्टे भी पहली बार नीलामी पूल का हिस्सा हैं।
घरेलू क्रिकेट से विष्णु सोलंकी, परीक्षित वलसांगकर, सादेक हुसैन, इज़ाज सावरिया समेत 20 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को ‘वाइल्ड कार्ड’ के तौर पर शामिल किया गया है।
Also Read: ODI में धमाल मचाने के बाद T20 टीम में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री, इस दिन खेलेंगे मुकाबला


Download Android App
Download iOS App




