मैच ख़त्म होने के बाद एमएस धोनी अंपायर से बॉल लेकर ड्रेसिंग की ओर गए। ये इस बात का इशारा था की महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने संन्यास का ऐलान कर सकते है।
आशाओं के विपरीत भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर वनडे डे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायी और नतीजा ये हुआ की भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की एक दिवसीय श्रंखला 2 -1 से गंवानी पड़ी। इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन और जो रूट के आगे भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेबस दिखाई दिया।इस मैच में जहाँ एक तरह फैंस को निराशा हुई वहीँ एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा की एमएस धोनी संन्यास ले सकते है।
एमएस धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर कई बार सवाल उठ चुके है और इस आखिरी वनडे मैच में भी धोनी ने अपने फैंस को निराश किया।
एमएस धोनी कर सकते है संन्यास की घोषणा
मैच ख़त्म होने के बाद धोनी अंपायर से बॉल लेकर ड्रेसिंग की ओर गए। ये शायद इस बात का इशारा था की महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने संन्यास का ऐलान कर सकते है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तब भी वो मेलबोर्न में खेले गए ड्रा टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूम में स्टंप लेकर गए थे।
इसके बाद उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आपको बता दें की धोनी पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है लेकिन धोनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में 50 ओवर में 256 रन बनाये जिसे इंग्लैंड ने 45 वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच के हीरो रहे इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन जिन्होंने 88 रनों की पारी खेली और जो रुट ने लगातार दूसरा शतक लगाकर सबका दिल जीता। इस मैच में जब भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी वहां एमएस धोनी ने 66 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली ।
इससे पहले मैच में भी एमएस धोनी 37 रनों की धीमी पारी के लिए आलोचना का शिकार हुए थे। सीरीज के दौरान इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी के सामने धोनी बेबस दिखाई दिए हैं। धोनी को लेकर कयास थे की वो 2019 का वर्ल्ड कप खेलेंगे पर मैच के बाद की घटना से लग रहा है की धोनी जल्द संन्यास ले सकते है।
37 वर्षीय एमएस धोनी ने अब तक अपने करियर के दौरान 321 मैचो की 274 पारियों में 51.26 की औसत और 88.13 की स्ट्राइक रेट से 10046 रन बनायें हैं, इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 67 अर्द्धशतक भी लगायें हैं।धोनी ने वनडे करियर के दौरान बतौर विकेटकीपर 300 कैच और 107 स्टंप भी किये हैं।