I deserved better, more than a series: Ranji Trophy में प्रदर्शन के बाद karun Nair ने Selectors पर साधा निशाना

Summary :

Karun Nair Ranji Trophy: Karnataka के अनुभवी बल्लेबाज Karun Nair का भारतीय टेस्ट टीम में आठ साल बाद वापसी करना एक बड़ा मोड़ था, लेकिन उनका यह सफर उम्मीद से कहीं ज्यादा छोटा साबित हुआ। हाल ही में खत्म हुए West Indies के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जो उनकी निरंतरता को लेकर एक और सवाल खड़ा करता है। Karun Nair Ranji Trophy: 8 साल बाद वापसी लेकिन नहीं मिली सफलता 2025 के जून में, भारत की टेस्ट टीम में बदलाव के दौर में करुण नायर को Shubman Gill की कप्तानी में England के…

Karun Nair Ranji Trophy: Karnataka के अनुभवी बल्लेबाज Karun Nair का भारतीय टेस्ट टीम में आठ साल बाद वापसी करना एक बड़ा मोड़ था, लेकिन उनका यह सफर उम्मीद से कहीं ज्यादा छोटा साबित हुआ। हाल ही में खत्म हुए West Indies के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जो उनकी निरंतरता को लेकर एक और सवाल खड़ा करता है।

Karun Nair Ranji Trophy: 8 साल बाद वापसी लेकिन नहीं मिली सफलता

Karun Nair Ranji Trophy
Karun Nair Ranji Trophy (Image Source: Social Media )

2025 के जून में, भारत की टेस्ट टीम में बदलाव के दौर में करुण नायर को Shubman Gill की कप्तानी में England के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। यह Karun Nair के लिए एक सुनहरा मौका था, क्योंकि उन्हें 8 साल बाद टेस्ट टीम में जगह मिली थी। हालांकि, चार टेस्ट मैचों में Karun Nair अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने कुल आठ पारियों में केवल 205 रन बनाए, जिसमें एकमात्र अर्धशतक शामिल था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस सीरीज में नायर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए।

Karun Nair Ranji Trophy: चोट के बाद वापसी की नई उम्मीदें

Karun Nair को एक चोट के कारण कुछ समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा। इसके बाद उन्हें दुलीप ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में भी जगह नहीं मिली, जो कि उनके लिए एक और झटका था। लेकिन, नायर ने हार मानने की बजाय रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी की।

पहले दौर में उनका प्रदर्शन मिश्रित रहा, जब उन्होंने 73 और 8 रन बनाए। लेकिन इसके बाद, उन्होंने गोवा के खिलाफ नाबाद 174 रन की शानदार पारी खेली, जिससे कर्नाटका ने 371 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह पारी न केवल उनकी बल्लेबाजी की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक दृढ़ता का भी प्रतीक है।

Karun Nair
Karun Nair (Image Source: Social media)

नायर ने जब अपने 25वें फर्स्ट क्लास शतक के बाद मीडिया से बात की, तो उन्होंने अपनी वापसी को लेकर कुछ निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि उन्हें भारतीय टीम में वापस आकर बेहतर अवसर मिलना चाहिए था। उन्होंने बताया, “मैंने बहुत मेहनत की थी, और उम्मीद थी कि इस बार मेरी वापसी और भी बेहतर होती। लेकिन मुझे जो अवसर मिला, वह उम्मीद से कम था।”

Karun Nair
Karun Nair (Image Source: Social Media)

नायर की यह बात उनकी आत्मविश्वास और उम्मीदों को साफ तौर पर दिखाती है। लेकिन karun Nair ये मानते हैं की उनके साथ ठीक नहीं हुआ उन्हें एक सीरीज मई और मौका मिलना चाहिए था अब यहाँ से Karun Nair भारतीय टीम वापसी करेंगे या नहीं ये तोह वक़्त हे बताएगा।

Also Read: Ashes से पहले Australia को लग गया बड़ा झटका, इस कारण हाथ से जाएगी Series

Anjali Maikhuri