‘बांग्लादेश का कुछ भरोसा नहीं…’ कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, भारत संग विवाद पर दिया बड़ा बयान

Summary :

Litton Das on T20 World Cup Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है, लेकिन बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनाव के बीच पहली बार बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस पूरे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। Litton Das ने साफ कहा कि इस समय हालात बेहद अनिश्चित हैं और किसी भी बात को लेकर भरोसे के साथ कुछ कहना मुश्किल है। Litton Das on T20 World Cup Controversy: लिटन दास…

Litton Das on T20 World Cup Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है, लेकिन बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनाव के बीच पहली बार बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने इस पूरे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। Litton Das ने साफ कहा कि इस समय हालात बेहद अनिश्चित हैं और किसी भी बात को लेकर भरोसे के साथ कुछ कहना मुश्किल है।

Litton Das on T20 World Cup Controversy: लिटन दास ने दिया बयान

Litton Das on T20 World Cup Controversy
Litton Das on T20 World Cup Controversy

बुधवार, 21 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को यह स्पष्ट करना है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी या नहीं। हालांकि Litton Das के मुताबिक खिलाड़ियों को अब तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि टीम के पास इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आगे क्या फैसला लिया जाएगा।

Litton Das on T20 World Cup Controversy
Litton Das on T20 World Cup Controversy

बीपीएल में रंगपुर राइडर्स की एलिमिनेटर मुकाबले में सिलहट टाइटन्स से हार के बाद लिटन दास मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जब उनसे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मेरे लिए इस पर जवाब देना सुरक्षित नहीं होगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे विश्व कप को लेकर BCB के रुख से सहमत हैं, तो लिटन ने पलटकर सवाल किया, “क्या आपको यकीन है कि हम विश्व कप में जा रहे हैं?”

कंफ्यूज है पूरा देश

Litton Das on T20 World Cup Controversy
Litton Das on T20 World Cup Controversy

Litton Das ने आगे कहा कि इस समय खिलाड़ी, फैंस और पूरा देश एक ही तरह की असमंजस की स्थिति में है। न तो खिलाड़ियों को यह पता है कि वे विश्व कप खेलेंगे या नहीं, न ही यह स्पष्ट है कि मुकाबले किस देश में और किन टीमों के खिलाफ होंगे। उन्होंने कहा कि अगर ग्रुप और शेड्यूल की जानकारी होती, तो तैयारी में मदद मिलती, लेकिन फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट पूरी तरह अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है।

Also Read: एक महीने के भीतर जुबान से पलटे सूर्यकुमार यादव, अचानक बदला अपना फैसला

Rahul Singh Karki