बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। माधुरी ने अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है।
अभिनेत्री अपने फैन्स की ऑल टाइम पसंदीदा एक्टे्रस हैं। माधुरी के फैंस की बात तो दूर हैं उनके इंडस्ट्री में ही इतने लोग दीवाने हैं जो उनपर अपनी जान छिड़कते हैं।
Madhuri Dixit का नाम बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ जुड़ चुका है
बॉलीवुड अभिनेत्री Madhuri Dixit अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में होती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में माधुरी दीक्षित के रिश्ते कई बार सुर्खियां बने हैं।
इनके लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें उस समय जोरों पर थी जब माधुरी का बॉलीवुड में बहुत नाम था। माधुरी दीक्षित का नाम बॉॅलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ भी जोड़ा गया है। अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ चुका है।
Madhuri Dixit इस क्रिकेटर के प्यार में थी पागल
Madhuri Dixit ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक समय भारतीय क्रिकेटर के पीछे दीवानी थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की बहुत बड़ी दीवानी थी माधुरी दीक्षित।
माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सुनील गावस्कर बहुत सेक्सी लगते थे। माधुरी ने आगे बताया कि वह उस समय वह सुनील गावस्कर के प्यार में पागल थी क्योंकि वह उन्हें काफी सेक्सी लगते थे।