ODI इतिहास में नया कारनामा: 26 साल के इस खिलाड़ी ने कर दिखाया बड़ा कमाल

Summary :

Matthew Breetzke Creats History: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ Matthew Breetzke इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार पांच पारियों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 77 गेंदों में 85 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 110 से भी ज्यादा रहा। हालांकि, जोफ्रा आर्चर की एक शानदार गेंद पर वे आउट हो गए और शतक से चूक गए। उनकी यह पारी लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी साउथ…

Matthew Breetzke Creats History: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ Matthew Breetzke इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार पांच पारियों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 77 गेंदों में 85 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 110 से भी ज्यादा रहा। हालांकि, जोफ्रा आर्चर की एक शानदार गेंद पर वे आउट हो गए और शतक से चूक गए।

उनकी यह पारी लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी वनडे पारी भी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हर्शल गिब्स के नाम था जिन्होंने 2008 में 74 रन बनाए थे।

Matthew Breetzke Creats History
Matthew Breetzke Creats History

Matthew Breetzke Creats History: टॉप साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

Matthew Breetzke Creats History: Matthew Breetzke अब साउथ अफ्रीका के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्विंटन डी कॉक, जोंटी रोड्स और हेनरिच क्लासेन जैसे दिग्गज शामिल हैं। उन्होंने अब तक कुल 5 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 92.60 की औसत से 463 रन बना लिए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, उनका बेस्ट स्कोर 150 रन है।

Matthew Breetzke Creats History: मुकाबले का हाल

 

Matthew Breetzke
Matthew Breetzke

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही, जहां मार्करम (49) और रिकेल्टन (35) ने 73 रनों की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेट्सके ने 85 रन बनाए, वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 58 रन जोड़े। अंत में डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 330/8 का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे बढ़िया गेंदबाज़ी की और 62 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं आदिल रशीद ने भी 10 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

अब इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 330 रन बनाने होंगे, क्योंकि वे सीरीज़ में पहले से ही 1-0 से पीछे चल रहे हैं।

Also Read: CAFA Nations Cup: क्या अफगानिस्तान से हिसाब बराबर कर पाएगी भारत ?

Anjali Maikhuri