मोहम्मद सिराज का रातोंरात हो गया Promotion, बन गए टीम के नए कैप्टन

Summary :

Mohammed Siraj Promoted: मोहम्मद सिराज के लिए एक अच्छी खबर आई है. DSP सिराज का रातोंरात प्रमोशन हो गया है. उनके हाथों में टीम की कमान सौंप दी गई है. यानि अब वो केवल पेस अटैक को ही नहीं बल्कि पूरी टीम का भी नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. इससे 32 वर्षीय पेसर के करियर को भी नई ऊंचाई मिलेगी. Mohammed Siraj Promoted टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तरक्की हो गई है. अब उनके कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी आ गई है. हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (HCA) ने उन्हें हैदराबाद डोमेस्टिक टीम का कप्तान बना दिया है. सिराज…

Mohammed Siraj Promoted: मोहम्मद सिराज के लिए एक अच्छी खबर आई है. DSP सिराज का रातोंरात प्रमोशन हो गया है. उनके हाथों में टीम की कमान सौंप दी गई है. यानि अब वो केवल पेस अटैक को ही नहीं बल्कि पूरी टीम का भी नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. इससे 32 वर्षीय पेसर के करियर को भी नई ऊंचाई मिलेगी.

Mohammed Siraj Promoted

Mohammed Siraj Promoted
Mohammed Siraj Promoted

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तरक्की हो गई है. अब उनके कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी आ गई है. हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (HCA) ने उन्हें हैदराबाद डोमेस्टिक टीम का कप्तान बना दिया है. सिराज राहुल सिंह को रिप्लेस करेंगे. चामा मिलिंद को हैदराबाद सीनियर टीम की उपकप्तानी दी गई है. आगामी रणजी सीजन 2026-27 में मोहम्मद सिराज हैदराबाद की अगुवाई करने वाले हैं. गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज ने काफी योगदान दिया है. अब बारी है कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करने की.

हैदराबाद के लिए काफी योगदान दिया

Mohammed Siraj Hyderabad
Mohammed Siraj Hyderabad

हैदराबाद के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का करियर काफी शानदार रहा. इस टीम के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया है. 15 नवंबर, 2015 को इस टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिराज ने अपना डेब्यू किया. इसके बाद से लेकर अब तक राइट आर्म पेसर ने कुल 94 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 321 विकेट दर्ज है. उनका गेंदबाजी औसत 27.18 है. सिराज ने 3.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. मोहम्मद सिराज ने 22 दफा एक पारी में 4 विकेट चटकाए हैं. वहीं 5 विकेट 10 बार लिए हैं. इसके अलावा एक मैच में 10 विकेट चटकाने का कारनामा वो 2 बार कर चुके हैं.

लिस्ट-ए में भी चटकाए काफी विकेट

Mohammed Siraj Record
Mohammed Siraj Record

लिस्ट-ए क्रिकेट में भी मोहम्मद सिराज ने काफी विकेट अपनी झोली में डाले हुए हैं. 17 दिसंबर, 2015 को हैदराबाद के लिए पर्दापन करने वाले सिराज ने 98 मुकाबले खेले हैं. जिसकी 97 पारियों में सिराज 164 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं. 4 विकेट पांच दफा और 5 विकेट चार दफा लिए हैं.

 

Read More: भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले के लिए ब्राजील की टीम अनाउंस, स्टार खिलाड़ियों से भरी है स्क्वॉड

Raj Kiran