धोनी की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीत सकती है टी20 विश्व कप 2026

Ms dhoni prediction t20 world cup 2026

MS Dhoni prediction T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 अब से कुछ ही दिनों में शुरू होगा. इस बार 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. मेजबान भारत के ऊपर ट्रॉफी बचाने की जिम्मेदारी रहेगी. टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. जिसमें एक से एक धुरंधर मौजूद हैं. इस वजह से इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है. पहला टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने टूर्नामेंट से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कौन सी टीम बाज़ी मार सकती है.

MS Dhoni prediction T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ms Dhoni prediction T20 World Cup 2026 (1)
MS Dhoni prediction T20 World Cup 2026

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके एक बयान को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में माही एक खास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. जहां उनसे भारत के टी20 विश्व कप जीतने की संभावनओं को लेकर सवाल पूछा गया. धोनी ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में इसका जवाब दिया. उन्होंने इशारों-इशारों में ही इंडिया को खिताब का दावेदार बता दिया. 44 वर्षीय दिग्गज ने साथ ही टीम की खासियत भी गिनवाई.

भारत को बताया सबसे खतरनाक टीम

Ms Dhoni prediction T20 World Cup 2026
MS Dhoni prediction T20 World Cup 2026

एमएस धोनी ने अपने बयान में कहा- “इंडिया इस समय सबसे खतरनाक टीम है. एक अच्छी टीम में जो भी खासियत होनी चाहिए, वो इस टीम में मौजूद है. उनके पास काफी अनुभव है. खासकर टी20 फॉर्मैट में. वह दबाव में भी बेहतर खेले हैं. जिन प्लेयर्स को टीम में अलग-अलग भूमिकाएं दी गई, उन्होंने उसमें काफी क्रिकेट खेला. जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो पाई”.

इन चुनौतियों से किया सावधान

Ms Dhoni prediction T20 World Cup 2026
MS Dhoni prediction T20 World Cup 2026

टीम इंडिया के पास लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका रहेगा. ये कारनामा अब तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है. हालांकि एमएस धोनी ने इंडियन टीम को कुछ चुनौतियों से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि ओस की भूमिका काफी अहम रहेगी. जिससे मैच का रुख काफी हद तक बदल जाता है. इसके चलते टॉस के भी मायने बढ़ जाते हैं. धोनी का कहना था कि परिस्थितियां सामान्य रहने पर बड़ी टीमों के खिलाफ भारत का पलड़ा लगभग हर बार भारी रहेगा.

दुआओं की क्यों पड़ेगी जरूरत?

Ms Dhoni prediction T20 World Cup 2026
Ms Dhoni prediction T20 World Cup 2026

धोनी ने इसके अलावा कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए दुआओं की भी जरूरत पड़ेगी. उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में किसी मैच में ऐसा हो सकता है जब अपनी टीम के कुछ खिलाड़ी फॉर्म में न हों. वहीं विपक्षी टीम के कुछ खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हों. तब जीतने के लिए दुआ काम आएगी. महेंद्र सिंह धोनी ने आखिर में कहा, “मैं बोलकर नज़र नहीं लगाऊंगा, पर सभी चीजें हमारे पक्ष में रहने पर इंडिया पूरी तरह से फेवरेट रहेगी”.

Also Read: पूर्व भारतीय दिग्गज ने खोली ‘भिखारिस्तान’ की पोल, कहा ‘अपना थूका हुआ चाटेगा पाकिस्तान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।