भारतीय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि बल्लेबाजी में नंबर चार का स्थान उनके लिए उपर्युक्त स्थान है। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में पहले वनडे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 79 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले पांच पारियों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 45, 87, 89, 50 और 79 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली ने भी हाल ही में कहा था कि विश्वकप में रहाणे चौथे नंबर पर भी जा सकते हैं।
रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्वसंध्या पर शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,’ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मैं अच्छा महसूस करता हूं। अब मैं अधिक परिपक्व हो चुका हूं। मुझे पता है कि चौथे नंबर पर पारी को कैसे आगे बढ़या जाता है।’ उन्होंने कहा,’ नंबर चार पर बल्लेबाजी करना पूरी तरह अलग है। जोहानसबर्ग टेस्ट में मैंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ है। लेकिन इस नंबर पर बल्लेबाजी करते समय मैं खुद को अच्छा महसूस करता हूं क्योंकि मैंने 2015 के विश्वकप में इसी नंबर पर बल्लेबाजी की थी।’ भारतीय बल्लेबाज ने साथ ही यह भी कहा,’ हां, मैं नंबर दो पर भी बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं।
लेकिन जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आपको किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाए, आप टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।’ 29 साल के रहाणे ने कल के मैच को लेकर कहा,’ दूसरे मुकाबले को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। लेकिन देखते हैं कि कल क्या होता है। डरबन में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था। और फिर हमारी बल्लेबाजी भी कमाल की रही थी। लेकिन दूसरे वनडे में हम शुरु से शुरुआत करना चातहे हैं क्योंकि डरबन में जो हुआ वह गुजर चुका है। हम केवल मैच पर ही अपना पूरा ध्यान लगाए हुए हैं।’ भारतीय टीम पहले वनडे को छह विकेट से जीतकर छह मैचों की सीरीज में।0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



