नई दिल्ली : लंबे समय से खराब फार्म से जूझ रहे रिषभ पंत (51) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के खिलाफ उत्तर क्षेत्र के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ट्वंटी 20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से जीत अपने नाम कर ली। यह दिल्ली की तीन मैचों में दूसरी जीत है और वह तालिका में शीर्ष पर आ गया है। दिल्ली ने जम्मू कश्मीर को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 100 रन पर नियंत्रित करने के बाद 11.3 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुये दिल्ली की पारी में ओपनर एवं विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 33 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाकर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और फार्म में वापसी का संकेत देते हुये टीम को जीत भी दिला दी। दूसरे छोर पर सार्थक रंजन ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली और पंत के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 77 रन की साझेदारी की। ललित यादव (11)और हिम्मत सिंह (09) रन पर नाबाद रहे। जम्मू कश्मीर के परवेज रसूल ने 41 रन पर दो विकेट लिये।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



