Final से पहले मिमियाने लगा Pakistan, सूर्या के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Summary :

PCB complains against Arshdeep Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानि रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैन इन ब्लू इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में सलमान आगा एंड कंपनी को रौंदा और फिर सुपर 4 स्टेज में भी पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाया। अब फाइनल में भी टीम इंडिया का जीत का प्रबल दावेदार माना रहा है। मगर इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से एक और कायराना हरकत की गई है। उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद आईसीसी से एक और…

PCB complains against Arshdeep Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानि रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैन इन ब्लू इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में सलमान आगा एंड कंपनी को रौंदा और फिर सुपर 4 स्टेज में भी पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाया।

अब फाइनल में भी टीम इंडिया का जीत का प्रबल दावेदार माना रहा है। मगर इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से एक और कायराना हरकत की गई है। उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद आईसीसी से एक और खिलाड़ी की शिकायत की है।

PCB complains against Arshdeep Singh: इस खिलाड़ी की हुई शिकायत

PCB complains against Arshdeep Singh
PCB complains against Arshdeep Singh

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले स्टार भारतीय पेसर Arshdeep Singh के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने भारतीय गेंदबाज पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 चरण के मुकाबले से जुड़ा है।

पीसीबी के मुताबिक Arshdeep Singh ने उस मैच में दर्शकों की तरफ अश्लील इशारे किए थे। उनका कहना है कि अर्शदीप ने अपनी हरकतों से आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

सूर्या पर भी लिया गया था एक्शन

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Arshdeep Singh से पहले पाकिस्तानी बोर्ड ने ने सूर्यकुमार यादव की भी शिकायत की थी। उन्होंने भारतीय कप्तान पर क्रिकेट का राजनीतिकरण करने और हुए आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट के तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान के हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को लेकर शिकायत आईसीसी में दर्ज कराई, जिसके बाद हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

Also Read: Asia Cup Final से पहले सूर्या की फॉर्म बनी Team India का सिरदर्द, पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल

Rahul Singh Karki