PCB Sued for Rs 1062 Crore: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान के संभावित बहिष्कार की चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह टूर्नामेंट से हटेगा या 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलेगा। हालांकि, बायकॉट की धमकी देना जितना आसान है, उसे अमल में लाना उतना ही भारी पड़ सकता है – और यही बात अब पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा रही है।
PCB Sued for Rs 1062 Crore: पाकिस्तान को भरना होगा जुर्माना

अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से हटता है या भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करता है, तो उसे सिर्फ ICC की सख्त कार्रवाई का ही सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि कानूनी पचड़ों में भी फंसना तय माना जा रहा है। खास तौर पर ब्रॉडकास्टर्स की ओर से PCB पर भारी भरकम मुआवजे का दावा ठोका जा सकता है। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़े विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और ब्रांडेड शोज़ से करीब 3.8 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1062 करोड़ रुपये की कमाई जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर पाकिस्तान इस मैच से पीछे हटता है, तो ब्रॉडकास्टर्स सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
PCB ने किया बांग्लादेश का समर्थन

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने खुलकर उसका समर्थन किया और इसी बहाने बहिष्कार की सुगबुगाहट तेज हो गई। पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि PCB इस मसले पर सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहा है। इसी सिलसिले में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात भी की। बैठक के बाद नकवी ने कहा कि सभी विकल्प खुले रखे गए हैं और अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।

हालांकि, पाकिस्तान का यह रवैया नया नहीं है। इससे पहले भी एशिया कप के दौरान बहिष्कार की धमकी दी गई थी, लेकिन अंत में पाकिस्तान ने न सिर्फ टूर्नामेंट खेला, बल्कि उन्हीं शर्तों के तहत मैदान में उतरा, जिनका वह पहले विरोध कर रहा था। ऐसे में मौजूदा बायकॉट की धमकियों को भी कई लोग दबाव बनाने की रणनीति मान रहे हैं, क्योंकि इसके पीछे 1062 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दांव जो लगा हुआ है।
Also Read: टूर्नामेंट के बीच इस टीम ने खेला मास्टरस्ट्रोक, विराट कोहली के साथी को बनाया अपना नया कप्तान


Download Android App
Download iOS App




