R Ashwin ने जताई Mohammed Shami से हमदर्दी, अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ताओं को जमकर सुनाई खरी खोटी

Summary :

R Ashwin on Mohammed Shami controversy: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में मोहम्मद शमी से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बीसीसीआई और सेलेक्टर्स को खुलकर निशाने पर लिया है। अश्विन ने कहा कि खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच बेहतर कम्युनिकेशन की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या भ्रम की स्थिति न बने। यह बयान उस समय आया है जब Mohammed Shami को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया था और उनकी फिटनेस को लेकर चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar और शमी के बीच बयानबाजी देखने को मिली…

R Ashwin on Mohammed Shami controversy: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में मोहम्मद शमी से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बीसीसीआई और सेलेक्टर्स को खुलकर निशाने पर लिया है। अश्विन ने कहा कि खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच बेहतर कम्युनिकेशन की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या भ्रम की स्थिति न बने। यह बयान उस समय आया है जब Mohammed Shami को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया था और उनकी फिटनेस को लेकर चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar और शमी के बीच बयानबाजी देखने को मिली थी।

R Ashwin on Mohammed Shami controversy: दोनों के बीच हुई बयानबाजी

R Ashwin
R Ashwin (Source – Social Media)

दरअसल, अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोहम्मद शमी का फिटनेस अपडेट उनके पास नहीं है, जबकि शमी ने बाद में साफ कहा कि वे एनसीए (अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) से फिट होकर लौटे हैं और अपनी फिटनेस की जानकारी चयनकर्ताओं को देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद से यह मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा।

R Ashwin ने कही बड़ी बात

R Ashwin on Mohammed Shami controversy
Mohammed Shami (Source – Social Media)

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, “भारतीय क्रिकेट में सब कुछ अप्रत्यक्ष संवाद पर चलता है। मैं चाहता हूं कि ये बदले। खिलाड़ी और चयनकर्ता दोनों को खुलकर बात करनी चाहिए। अक्सर जब कोई सीधी बात करता है, तो वो मीडिया में लीक हो जाती है और यही सबसे बड़ी परेशानी है।”

अश्विन ने शमी का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें चयन को लेकर पूरी स्पष्टता दी जाती, तो वो सार्वजनिक रूप से ऐसा बयान नहीं देते। उन्होंने कहा, “शमी ने जो कहा, उसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने अपना काम किया, प्रदर्शन किया, लेकिन वो बोल क्यों रहे हैं? क्योंकि उन्हें क्लैरिटी नहीं है। जब किसी खिलाड़ी को भरोसा नहीं होता कि उसके साथ क्या होने वाला है, तब निराशा पैदा होती है।”

Mohammed Shami
Mohammed Shami

हालांकि अश्विन ने इस पूरे मामले को लेकर Ajit Agarkar की प्रोफेशनल अप्रोच की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “मुझे अगरकर का तरीका पसंद आया। उन्होंने कहा कि अगर शमी बात करना चाहें, तो मैं खुद फोन करूंगा। उम्मीद है कि वो बातचीत हो चुकी होगी।”

गौरतलब है कि Mohammed Shami आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे। वेस्टइंडीज टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित कर दिए हैं।

Read Also: BCCI पर बयान वायरल, Navjot Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा

Rahul Singh Karki