क्रिकेट एक रोमांचकारी खेल है और भारत में इसकी दीवानगी लग ही दिखार्ई देती है। लेकिन कभी ऐसे भी वाकया हो जाते हैं जब यह दीवानगी अलग ही हदें पार कर लेती है। क्रिकेट को भारत में धर्म की तरह पूजा जाता है और इस आधुनिक पीढ़ी में क्रिकेट को कई समझदार फैंस भी मिले हैं। लेकिन क्रिकेट खेल को लेकर जो भारत में जुनून पहला था आज भी वैसा ही है।
यह जुनून बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। अभी तो भारत में आईपीएल खेला जा रहा है जिसमें पूरा देश दीवाना हो रहा है। आईपीएल की टीम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर को इस साल एक भी जीत नहीं मिली है। अभी तक इस टूर्नामेंट में आरसीबी ने चार मैच खेले हैं और उन चारों मैैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के चारों मैच हारने के बाद टीम के फैन्स बहुत निराश हो चुके हैं।
आरसीबी के फैन ने साइमन डूल को दी धमकी
आरसीबी के फैन्स दुखी तो हैं लेकिन उन्हें कप्तान कोहली से अभी भी उम्मीदें बनी हुई हैं। पिछला मैच आरसीबी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था और उस मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ गया था जिसके बाद उसके फैंस का धैर्य जवाब दे चुका है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डोल को आरसीबी के एक फैन ने चेतावनी दी है क्योंकि उन्होंने आरसीबी के खिलाफ टिप्पणी कर दी थी।
लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि डूल ने आरसीबी को ऐसा क्या बोल दिया था जिसके बाद फैन ने इस तरह से पूर्व क्रिकेटर को मारने की धमकी दे डाली। फैन ने डूल को धमकी देते हुए कहा है कि आईपीएल की सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली टीम के बारे में बात ना करे। साथ ही फैन ने यह भी कहा कि अगर डूल ने ऐसा किया तो वह जान से मारे जाएंगे, यह पक्का है।
साइमन डोल ही घटना के बाद परेशान हो गए थे और उन्होंने अपने ट्वीटर पर इसके स्क्रीनशॉट डालें हैं। डूल ने कहा है कि उनको यह भी नहीं पता कि उन्होंने आरसीबी के बारे में क्या कहा है। उन्होंने इस दौरान फैन को दिमाग ठंडा रखने के लिए कहते हुए कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट है दोस्त। आराम से लो।


Download Android App
Download iOS App









