बेंगलुरू : भारतीय कप्तान विराट कोहली के काउंटी क्रिकेट का रुख करने से करुण की वापसी का रास्ता साफ हुआ लेकिन सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र एतिहासिक टेस्ट के लिए आज घोषित भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। उम्मीद के अनुसार कोहली की गैरमौजूदगी में उप कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम की अगुआई करेंगे। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयनसमिति ने आज बैठक के बाद कई टीमों की घोषणा की।
रहाणे को हालांकि इंग्लैंड दौरे की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की 50 ओवर की टीम का हिस्सा थे। अंबाती रायुडू और लोकेश राहुल की इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है जबकि युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैचों के लिए टीम में शामिल करके दिया गया है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



