मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबात मैथ्यू हेडेन ने मंगलवार को यहां कहा कि मौजूदा समय में मार्कस स्टोइनिस भारत के होनहार हरफनमौला हार्दिक पंड्या से बेहतर खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को भी लगता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस दोनों देशों के बीच आगामी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को मुश्किल में डाल सकते है। उन्होंने हालांकि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा का यह गेंदबाज बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को कड़ी टक्कर देगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर दो टी20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी। जिसका आगाज 24 फरवरी को विशाखापत्तनम में टी20 मैच से होगा। हेडन ने दोनों देशों के तेज गेंदबाजी करने वाले हरफनमौला की तुलना करते हुए कहा, ‘‘ स्टोइनिस विश्व स्तरीय हरफनमौला के तौर पर उभर रहे है। वह दुर्भाग्यशाली है कि उन्हें ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वह एक स्तरीय खिलाड़ी, हालांकि हार्दिक भी अच्छे खिलाड़ी है।’’ स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्री पैनल के सदस्य हेडेन ने कहा, ‘‘ स्टोइनिस ने अपने खेल के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है जिससे वह अपने देश के लिए मैच जीत रहे है। हार्दिक के पास भी यही जिम्मेदारी है लेकिन मुझे लगता है कि स्टोइनिस बेहतर खिलाड़ी है।’’


Download Android App
Download iOS App



