Sunil Gavaskar ने T20 World Cup के लिए इस स्पिनर का चयन कर किया हैरान

Summary :

भारतीय टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच आज मोहाली में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज होनी है। इस साल T20 World Cup 2024 का आयोजन जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। HIGHLIGHTS T20 World Cup में Sunil Gavaskar ने रवि बिश्नोई का चयन करने की सलाह दी। 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेज़बानी में खेला जाएगा T20 World…

भारतीय टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच आज मोहाली में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज होनी है। इस साल T20 World Cup 2024 का आयोजन जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

HIGHLIGHTS

  • T20 World Cup में Sunil Gavaskar ने रवि बिश्नोई का चयन करने की सलाह दी।
  • 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेज़बानी में खेला जाएगा T20 World Cup
  • रवि बिश्नोई के नाम 21 टी20 मैच में 34 विकेट हैं। 

T20 World Cup में भारतीय टीम कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई या युजवेंद्र चहल में किस खिलाड़ी को मौका देगी यह अभी भी एक बड़ी चर्चा का विषय है। यह तीनों ही स्पिनर बहुत ही शातिर है और अपनी गेंदों पर बल्लेबाज़ों को जमकर नचाते हैं हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान Sunil Gavaskar ने अपने पसंदीदा स्पिनर का नाम बता दिया है। जिन्हें वह T20 World Cup में भारतीय टीम में देखना चाहते हैं।स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान Sunil Gavaskar ने युवा रवि बिश्नोई का भारतीय टीम में चयन किया है। उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद चहल के ऊपर बिश्नोई को तरजीह देने का कारण बताते हुए कहा कि रवि बिश्नोई मेरे फर्स्ट चॉइस बॉलर रहेंगे क्योंकि वह गेंदबाजी के अलावा एक शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं। वह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल से बेहतर फील्डर हैं।

उन्होंने रवि बिश्नोई की तारीफ में आगे कहा कि वह बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। वह काफी शातिर दिमाग वाले खिलाड़ी हैं। आपको याद होगा कि आईपीएल के पिछले सीजन उन्होंने अपनी टीम को बल्ले से भी मैच जिताया था। गौरबतलब है कि उन्होंने और आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से मैच जीताया था। इसलिए Sunil Gavaskar ने रवि बिश्नोई के साथ जाने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि रवि बिश्नोई को जब भी मौका मिलता है वह उसे भुनाने में हमेशा कामयाब रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किये हैं। वर्ल्ड कप के बाद हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। रवि बिश्नोई अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.