क्रिकेट के बाद अब इस खेल में जलवे बिखेरेंगे Suryakumar Yadav, मुंबई में करेंगे अपने नए करियर की शुरुआत

Summary :

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होने वाले MLBx इवेंट के जरिए बेसबॉल में डेब्यू करेंगे। इस आयोजन में उनके साथ MLB के पूर्व स्टार खिलाड़ी निक स्विशर और एड्रियन गोंजालेज भी हिस्सा लेंगे। MLBx बेसबॉल का तेज़ और छोटा फॉर्मेट है, जिसे भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

इंडियन टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही एक नए खेल में अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे। अमेरिका की रेपुटेटेड मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने अनाउंस किया है कि वह अक्टूबर में भारत में अपना पहला MLBx इवेंट ऑर्गनाइज़ करेगी, जिसमें सूर्यकुमार यादव भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई फुटबॉल एरीना में 24 अक्टूबर को होगा।

Suryakumar Yadav New Career: MLB के दिग्गजों के साथ उतरेंगे मैदान पर

Suryakumar Yadav In MLB
Suryakumar Yadav In MLB (Source: Google)

इस खास इवेंट में सूर्यकुमार यादव के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व स्टार खिलाड़ी निक स्विशर और एड्रियन गोंजालेज भी हिस्सा लेंगे। लीग के मुताबिक, बाकी खिलाड़ियों के नामों की अनाउंसमेंट आने वाले दिनों में की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले महीने ही MLB ने भारत में बेसबॉल को पॉपुलर बनाने के मकसद से सूर्यकुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर सेलेक्ट किया था।

क्रिकेट से ब्रेक के बाद नई चुनौती

New Challenges Of Suryakumar Yadav
New Challenges Of Suryakumar Yadav (Source: Google)

अगर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और वह नेशनल टीम से भी बाहर हो गए। आईपीएल 2026 के बाद से उन्होंने कोई प्रोफेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है। लेकिन अब वह बेसबॉल के जरिए खेल जगत में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

क्या है MLBx?

What Is MLBx?
What Is MLBx? (Source: Google)

MLBx, पारंपरिक बेसबॉल का तेज और छोटा फॉर्मेट है। जहां जनरल बेसबॉल में हर एक टीम के 9 खिलाड़ी होते हैं और मुकाबला 9 पारियों तक चलता है, वहीं MLBx में हर टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी होते हैं और मैच सिर्फ 3 पारियों का होता है। यही वजह है कि यह मुकाबला एक घंटे से भी कम समय में ख्तम हो जाता है और दर्शकों को तेज़-तर्रार एंटरटेंमेंट मिलता है।

दुनिया की सबसे अमीर खेल लीगों में शामिल MLB

MLBx Baseball League
MLBx Baseball League (Source: Google)

मेजर लीग बेसबॉल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खेल लीगों में गिनी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MLB ने 2024 में करीब 12.1 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड इनकम दर्ज की थी। साल 1876 से ऑपरेटेड यह लीग अमेरिका समेत दुनिया भर में बेसबॉल फऐंस के बीच काफी पॉपुलर है और अब भारत में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi का होने वाला है Prithvi Shaw और Vinod Kambli जैसा हाल, जानें क्रिकेट के इस दिग्गज ने ऐसा क्यो कहा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।