
क्या टीम इंडिया बदल पाएगी इतिहास?
पहले टेस्ट की हार के बाद अब टीम पर दबाव और ज़्यादा बढ़ गया है। एजबेस्टन में जीत दर्ज करने के लिए भारत को ना सिर्फ दमदार प्रदर्शन करना होगा बल्कि अपनी रणनीति में भी बदलाव करना पड़ेगा। जसप्रीत बुमराह के सीमित टेस्ट खेलने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में वो नहीं खेलेंगे। ऐसे में अर्शदीप सिंह या आकाशदीप सिंह जैसे युवा गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।
नई बल्लेबाज़ी लाइनअप की तैयारी
बल्लेबाज़ी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी बढ़ी है। अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है ताकि मिडिल ऑर्डर को मज़बूती दी जा सके। भारत को खासकर स्विंग होती गेंदों से निपटने के लिए तकनीकी तौर पर मज़बूत बल्लेबाज़ी करनी होगी।
जीत के लिए चाहिए आक्रामक सोच
अब जबकि टीम पहले ही पीछे है, तो ड्रेसिंग रूम में सोच भी आक्रामक रखनी होगी। कोचिंग स्टाफ और कप्तान को मिलकर ऐसा टीम संयोजन बनाना होगा जो इंग्लैंड के खिलाफ दबाव बना सके। गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ पर नियंत्रण और बल्लेबाज़ी में धैर्य के साथ रन गति बनाए रखना बेहद ज़रूरी होगा। अगर भारत एजबेस्टन में इतिहास को पलट देता है, तो ना सिर्फ सीरीज बराबर हो जाएगी, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी ज़बरदस्त तरीके से वापस आएगा। वरना, एक और हार से वापसी की राह और मुश्किल हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



