हर लड़के का एक ही सपना होता है कि उसकी शादी दुनिया की खूबसूरत लड़की से हो। वैसे तो दुनिया के सभी लड़कों का यही सपना होता है कि उनकी शादी बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ हो। चाहे फिर वह लड़की सात समंदर पार किसी ओर देश की ही क्यों ना हो। अगर लड़कियों की खूबसूरती की बात करें तो दुनिया के कई सारे देशों की लड़कियां काफी खूबसूरत होती हैं।
लेकिन जो बात भारत देश की लड़कियों की खूबसूरती और सादगी की है वह दुनिया के किसी भी देश की लड़कियों में नहीं मिलेगी। आज हम आपको ऐसे क्रिकेट खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जिनको भारतीय लड़कियों से हो गया प्यार। उनका विकेट भारतीय लड़कियों को देखकर गिर गया। क्रिकेट की दुनिया के ऐसे विदेशी Cricketers हैं जिन्हें भारतीय लड़कियों से हो गया प्यार और उन्होंने कर ली उनसे शादी।
चलिए जानते हैं उन विदेशी Cricketers के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़कियों से कर ली शादी।
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन के बारे में तो हर कोई जानता है। मुरलीधरन ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कई खिलाडिय़ों को डराया है लेकिन उनकी दिल की घंटी भारतीय लड़की को देखकर बजी थी। मुरलीधरन ने चेन्नई की मधीमलार राममूर्ति से साल 2005 में शादी की थी। मधीमलार मलार हॉस्पिटल्स के स्वर्गीय डॉ. एस राममूर्ति और डॉ. नित्या राममूर्ति की बेटी हैं।
शोएब मलिक
पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने शादी भारत की जानी-मानी बैडमिंटन स्टार सानिया मिर्जा से कि है। सानिया अपने खेल और खूबसूरती दोनों के लिए मशहूर हैं। सानिया की खूबसूरती के किस्से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह वजह थी कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मालिक का दिल सानिया पर आ गया था। साल 2010 में शोएब और सानिया ने शादी कर ली थी।
जहीर अब्बास
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर जहीर अब्बास इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते थे। जहीर अब्बास को भारत की मशहूर लड़की रीता लूथरा से प्यार हो गया था। रीता उस समय लंदन में पढ़ाई कर रही थी। वहीं से दोनों के बीच में प्यार शुरू हुआ था।
माइक बेअर्ली
भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम साराभार्ई की बेटी माना साराभाई ने इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइक बेअर्ली से शादी की है। माना और बेअर्ली शादी के बाद से ही इंग्लैंड में रहते हैं।
शॉन टेट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टेट ने भारत की महिल माशूम सिंघा से शादी की हुई है। दोनों ने साल 2014 में मुंबई में चले ग्रैंड वेडिंग वीक में शादी कर ली थी। इस शादी में युवराज और जहीर ने भी शिकरत की थी।
मोहसिन खान
पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी मोहसिन खान ने भारतीय एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की है। मोहसिन मुंबई आ गए थे लेकिन दोनों का तलाक हो गया और अब मोहसिन पाकिस्तान में रहते हैं।
ग्लेन टर्नर
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने पंजाबी भारतीय महिला सुखविंदर कौर गिल से शादी की थी। बता दें कि ग्लेन न्यूजीलैंड क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के हेड बन गए हैं तो वहीं सुखविंदर न्यूजीलैंड में फेमस नेता बन गई हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ