अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप शेड्यूल, वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत

Summary :

Under-19 Women’s T20 World Cup Schedule : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मलेशिया में होने वाले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के मैचों के कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की। मौजूदा चैंपियन भारत टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन बाद 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। HIGHLIGHTS अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के मैचों के कार्यक्रम की रविवार को घोषणा हुई मलेशिया में खेला जाएगा अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत  प्रतियोगिता की शुरुआत 18 जनवरी 2025 को होगी और फाइनल…

Under-19 Women’s T20 World Cup Schedule : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मलेशिया में होने वाले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के मैचों के कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की। मौजूदा चैंपियन भारत टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन बाद 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

HIGHLIGHTS

  • अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के मैचों के कार्यक्रम की रविवार को घोषणा हुई
  • मलेशिया में खेला जाएगा अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप
  • 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत 



प्रतियोगिता की शुरुआत 18 जनवरी 2025 को होगी और फाइनल मुकाबला 2 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच 41 मुक़ाबले खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन भारत के ग्रुप में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया रहेंगे। मलेशिया के चार शहरों में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। इन रोमांचक मैचों के अलावा मुख्य कार्यक्रम की तैयारी के लिए 13 से 16 जनवरी तक 16 अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे। इस रोमांचक टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 2023 में दक्षिण अफ्रीका में एक सफल टूर्नामेंट के बाद होने वाला है, जहां भारत ने रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहली बार विजेता का खिताब जीता था। यह मेजबान, मलेशिया की अंडर-19 महिला टी 20 विश्व कप में पहली उपस्थिति और समोआ की आईसीसी विश्व कप प्रतियोगिता में पहली उपस्थिति भी होगी। टीमों को चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। ग्रुप ए : भारत (ए1), वेस्टइंडीज (ए2), श्रीलंका (ए3) और मलेशिया (ए4), सेलंगोर के ब्यूमास ओवल में खेलेंगे। ग्रुप बी : इंग्लैंड (बी1), पाकिस्तान (बी2), आयरलैंड (बी3) और यूएसए (बी4) जोहोर के दातो डॉ. हरजीत सिंह जोहोर क्रिकेट अकादमी (जेसीए ओवल) में खेलेंगे। ग्रुप सी : न्यूजीलैंड (सी1), दक्षिण अफ्रीका (सी2), अफ्रीका के क्वालीफायर (सी3) और समोआ (सी4) और बोर्नियो क्रिकेट ग्राउंड, सरवाक में खेलेंगे। ग्रुप डी : ऑस्ट्रेलिया (डी1), बांग्लादेश (डी2), एशिया के क्वालीफायर (डी3) और स्कॉटलैंड (डी4) और सेलंगोर के यूकेएम वाईएसडी ओवल में खेलेंगे। रोमांच की शुरुआत 18 जनवरी को ट्रिपल हेडर से होगी। जोहोर में, इंग्लैंड का मुकाबला आयरलैंड से होगा और ग्रुप बी में पाकिस्तान का सामना अमेरिका से होगा। समोआ का सामना अफ्रीका के क्वालीफायर से होगा, जबकि न्यूजीलैंड का सामना सारावाक में ग्रुप सी में दक्षिण अफ्रीका से होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना स्कॉटलैंड से होगा और सेलंगोर में यूकेएम वाईएसडी ओवल में ग्रुप डी के मुकाबलों में बांग्लादेश का सामना एशिया के क्वालीफायर से होगा।

आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ़ एलार्डिस ने कहा, “यह आईसीसी के लिए एक विशेष कार्यक्रम है और महिला क्रिकेट के प्रोफ़ाइल को बढ़ाने और दुनिया भर में खेल को आगे बढ़ाने की हमारी वैश्विक विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे वैश्विक दर्शकों को भविष्य के सितारों से परिचित कराने का भी एक अनूठा अवसर है।” उन्होंने आगे कहा, “हम 2023 में साउथ अफ़्रीका में उद्घाटन टूर्नामेंट में रखी गई नींव की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हम सभी टीमों को उनकी तैयारी के लिए और मलेशियाई क्रिकेट एसोसिएशन को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी थाईलैंड को भी करनी थी, लेकिन अब जब थाईलैंड मेज़बानी से पीछे हट गया है तो मलेशिया अब इकलौता मेज़बान है। इससे पहले 2008 में मलेशिया ने अंडर-19 पुरुष विश्व कप की भी मेजबानी की थी जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, इमाद वसीम, रीज़ा हेंड्रिक्स, ट्रेंट बोल्ट, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.