इंदौर : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की नजरें यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ‘करो या मरो’ के इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जीत हासिल करके अगले दौर में पहुंचने की कुछ संभावना बरकरार रखने पर लगी होंगी। आरसीबी को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत से कुछ राहत मिली जबकि शुरूआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब लगातार हार के बाद जूझती नजर आ रही है।
राजस्थान और कोलकाता से मिली हार के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर अब भी तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर जूझ रही है। आईपीएल में टूर्नामेंट के अंत में अजीबोगरीब उलटफेर हुए हैं और विराट कोहली की अगुवाई में बेंगलूर की टीम पंजाब पर दबाव बनाना चाहेगी। कोहली और एबी डिविलियर्स के शानदार अर्धशतकों से बेंगलूर ने दिल्ली के खिलाफ आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के सुनील नारायण और दिनेश कार्तिक ने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



