मेलबर्न : रन बनाने की क्षमता के कारण विराट कोहली की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि कैरियर के इस चरण पर भारतीय कप्तान की तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी से तुलना गलत है। पोंटिंग ने कहा कि कैरियर के इस चरण पर तुलना सही नहीं है और वह भी ऐसे खिलाड़ी से जिसने 200 टेस्ट खेले हैं। सचिन को आप उस दौर से याद करते हैं जब वह कैरियर के लगभग आखिरी चरण में थे न कि उस समय जब वह शुरूआत कर रहे थे या बीच के दौर में थे।
टूर्नामेंट में कुछ मैच गंवाना भारी पड़ा : पोंटिंग
हर कोई विराट की तुलना उनसे करने में लगा है लेकिन देखना होगा कि क्या वह 10, 12, 15 साल तक अंतरराष्टूीय क्रिकेट पर दबदबा बनाये रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सचिन ने ऐसा किया और वह भी खेल के तीनों प्रारूपों में और यही एक असली चैम्पियन की निशानी है ।


Download Android App
Download iOS App



