भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर, सोमवार को सात फेरे लिये। ये शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में हुई।
इस शादी में सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही रहे। इस जोड़ी ने शादी में डिज़ाइनर सब्यासाची पहना। मेहंदी से लेकर शादी तक विराट और अनुष्का दोनों ही सब्यासाची आउटफिट में दिखे।
क्रिकेट और फिल्म जगत के इन दो दिग्गजों ने अपनी शादी का ऐलान माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर किया। इस ऐलान के बाद अब इस जोड़े के प्रवक्ता ने बताया है कि ये दोनों अपना आने वाला नया साल साउथ अफ्रीका में ही मनाएंगे।
बता दें साल की शुरुआत में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। टीम इंडिया को विराट के नेतृत्व में यहां टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।
इसी के मद्देनजर यह जोड़ा अपना नया साल यहीं मनाने पर विचार कर रहा है। 21 दिसंबर को दिल्ली और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन के बाद इन दोनों के साउथ अफ्रीका रवाना होने की उम्मीद है।
इसके अलावा यह भी बताया गया कि शादी के बाद अब यह जोड़ा मुंबई के वर्ली में खरीदे अपने नए घर में रहेगा। यानी दिल्ली के विराट अब मुंबईवासी बन जाएंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









