Womens Champions Trophy की होस्टिंग करेगा इंडिया, जानें क्यों हुआ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों का नुकसान?

Summary :

वुमेन क्रिकेट इतिहास की पहली चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में भारत में आयोजित होगी, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबानी गंवाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट को करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 188 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वुमेन क्रिकेट को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वुमेन क्रिकेट इतिहास में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है और इस रेपुटेटेड टूर्नामेंट की होस्टिंग इंडिया करने वाला है। टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। पहले इस कॉम्पटीशन की होस्टिंग श्रीलंका को सौंपी गई थी, लेकिन वहां क्रिकेट प्रशासन में बढ़ते सरकारी इन्टरफेयरेंस और बोर्ड के कामकाज को लेकर पैदा हुई सिचुएशन की वजह से ICC ने होस्ट बदलने का फैसला किया।

होस्टिंग छिनने से श्रीलंका को बड़ा फाइनेंशियल झटका

Sri Lanka Financial Loss Due To Hosting
Sri Lanka Financial Loss Due To Hosting (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट से वुमेन चैंपियंस ट्रॉफी की होस्टिंग छिनने की वजह से बोर्ड को करीब 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है। इंडियन करंसी में यह रकम 188 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। होस्ट के तौर पर श्रीलंका की जगह देने के लिए ICC ने भारत, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के ऑप्शन पर विचार किया था। लेकिन आखिर में भारत को टूर्नामेंट की होस्टिंग सौंपी गई।

पहले भी श्रीलंका से छीनी जा चुकी है होस्टिंग

Sri Lanka Hosting News
Sri Lanka Hosting News (Source: Google)

यह पहली बार नहीं है जब श्रीलंका क्रिकेट को ICC के किसी बड़े आयोजन की होस्टिंग से हाथ धोना पड़ा हो। इससे पहले भी साल 2023 में ICC ने अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप की होस्टिंग भी श्रीलंका से वापस ले ली थी, उस टूर्नामेंट को बाद में साउथ अफ्रीका में आयोजित किया गया। उस समय भी श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल को लेकर सवाल उठे थे। ICC के नियमों के मुताबिक, मेंबर क्रिकेट बोर्ड का मैनेजमेंट पॉलिटीकल या सरकारी इंटरफेयरेंस से फ्री होना चाहिए।

सरकारी कमिटी देख रही है क्रिकेट बोर्ड का काम

Sri Lanka Cricket Board
Sri Lanka Cricket Board (Source: Google)

फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट को सरकार द्वारा गठित एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के जरिए ऑपरेट किया जा रहा है। ICC लगातार यह साफ करता रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट का प्रशासन उसके संविधान और निर्धारित नियमों के हिसाब से होना चाहिए। जब तक बोर्ड से जुड़े गवर्नेंस विवाद का साल्यूशन नहीं हो जाता, तब तक श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों पर ICC की बैठकों में हिस्सा लेने को लेकर भी बैन जारी रहने की बात सामने आई है।

Womens Champion Trophy In India: 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

Womens Champion Trophy In India
Womens Champion Trophy In India (Source: Google)

ICC वुमेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रोपोज़्ड है। टूर्नामेंट में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। कॉम्पटीशन राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले करेंगी और प्वाइंट्स टेबल में टॉप दो पोजीशन हासिल करने वाली टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। वुमेन क्रिकेट में पहली बार आयोजित होने वाला यह चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट भारत के लिए भी एक खास अचीवमेंट होगी, जबकि मेजबानी गंवाना श्रीलंका क्रिकेट के लिए फाइनेंशियली और प्रशासनिक दोनों लेवल पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।