‘सचिन की तरह बल्लेबाजी करता है….’ योगराज सिंह ने बांधे अर्जुन तेंदुलकर की तारीफों के पुल

Summary :

Yograj Singh on Arjun Tendulkar : Sachin तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका सफर आसान नहीं रहा है। घरेलू क्रिकेट में कभी-कभार झलक दिखाने के बावजूद वह लगातार प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर पहचाने जाने वाले अर्जुन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी में भी संघर्ष करते देखा गया। पहले मुंबई के लिए खेलने के बाद उन्होंने ज्यादा मौके पाने की उम्मीद में गोवा का रुख किया। मगर यहाँ भी अब तक वे कुछ खास…

Yograj Singh on Arjun Tendulkar : Sachin तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका सफर आसान नहीं रहा है। घरेलू क्रिकेट में कभी-कभार झलक दिखाने के बावजूद वह लगातार प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर पहचाने जाने वाले अर्जुन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी में भी संघर्ष करते देखा गया। पहले मुंबई के लिए खेलने के बाद उन्होंने ज्यादा मौके पाने की उम्मीद में गोवा का रुख किया। मगर यहाँ भी अब तक वे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

Yograj Singh on Arjun Tendulkar : योगराज सिंह ने दिया बयान

Yograj Singh on Arjun Tendulkar
Yograj Singh on Arjun Tendulkar (Source: Social Media )

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता और खुद भी क्रिकेटर रह चुके योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविश बिष्ट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि अर्जुन को अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वह बल्लेबाजी बहुत शानदार करते हैं। योगराज ने यहां तक कह दिया कि अर्जुन की बैटिंग स्टाइल काफी हद तक उनके पिता सचिन तेंदुलकर जैसी है।

सचिन ने मांगी थी मदद

Yograj Singh on Arjun Tendulkar
Yograj Singh on Arjun Tendulkar (Source: Social Media )

योगराज सिंह ने बताया कि एक बार सचिन खुद उनके पास आए थे और अर्जुन का ध्यान रखने को कहा था। इसके बाद जब उन्होंने अर्जुन को बल्लेबाजी करते देखा, तो वह हैरान रह गए। योगराज के मुताबिक अर्जुन चारों तरफ शॉट खेलते हैं और उनमें नैचुरल टैलेंट है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन को आईपीएल में 2-3 मैच ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Yograj Singh on Arjun Tendulkar
Yograj Singh on Arjun Tendulkar

आईपीएल की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। अब आईपीएल 2026 में वह लखनऊ की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे, जहां उन्हें ट्रेड के जरिए शामिल किया गया है। आने वाले सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें होंगी।

ALSO READ: कश्मीरी खिलाड़ी ने हेलमेट में लगाया फिलिस्तीन का झंडा, मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से किया बाहर

Rahul Singh Karki