चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सुपरकिंग्स ने तीन बदलाव करते हुए फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू कुमार की जगह कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी और शेन वाटसन को टीम में जगह दी है। नाइट राइडर्स ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को मौका दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबति रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), एन जगदीशन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी।


Download Android App
Download iOS App



