चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे करने जा रहे हैं।
वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस सीजन में चेन्नई और राजस्थान दोनों की हालत एक हालत एक जैसी ही है। दोनों टीमों ने नौ मैचों में अब तक तीन जीते हैं और छह हारे हैं। लेकिन बेहतर रन रेट के चलते चेन्नई सातवें जबकि राजस्थान आठवें नंबर पर है।
इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो राजस्थान ने चेन्नई को 16 रनों से हराया था। चेन्नई ने इस मैदान पर अब तक चार मैचों में से तीन जीते हैं जबकि एक हारे हैं। वहीं, राजस्थान ने पांच मैचों में से तीन जीते हैं और दो हारे हैं।
ये है टीमें :-
राजस्थान रॉयल्स :- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
चेन्नई सुपर किंग्स :- फाफ डु प्लेसिस, सैम कुरेन, शेन वॉटसन, अंबति रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड।


Download Android App
Download iOS App



