अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर ने पकड़ा धवन का शानदार कैच, देखकर विराट के भी उड़े होश, वीडियो वायरल

Summary :

बीते बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में टी20 सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने 7 विकेट से मात दे दी।

बीते बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में टी20 सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने 7 विकेट से मात दे दी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को यह मैच जीताया।
 इसके साथ ही टी20 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सीरीज में 1-0 से भारत आगे हो गया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 149 रन बनाए थे और भारत को मैच जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था। 
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल किया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में 52 गेंदों में विराट कोहली ने 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। साथ ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 रन बनाए हैं। 
मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर दर्शकों के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर ने मैच में एक शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर विराट कोहली के होश उड़ गए। 
डेविड मिलर ने शिखर धवन का शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर विराट कोहली हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह रिएक्‍शन जमकर वायरल हो रहा है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शमसी गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने शिखर धवन थे। 
उस ओवर की एक गेंद पर धवन ने सामने की तरफ शॉट लगाया। उस शॉट को देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों को लगा रहा था कि इस गेंद पर चौका लगेगा लेकिन डेविड मिलर ने भागते हुए आकर हवा में उड़कर यह बेहतरीन कैच पकड़ लिया।
इस कैच को देखकर विराट कोहली चौंक गए। शिखर धवन के आउट होने पर विराट कोहली ने उन्हें बहुत हैरानी से देखा। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का रिएक्‍शन वायरल हो रहा है। 
यहां देखें वीडियो

डेविड मिलर के इस शानदार कैच के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी-

1.

2.

3.

Desk Team