दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 190 रनों की चुनौती रखी है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और 10 नवंबर को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।
दिल्ली के लिए शिखर धवन ने अर्धशतक जमाते हुए 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके, दो छक्के लगाए। धवन ने 38 रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस (38) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की।
शिमरन हेटमायेर के साथ भी उन्होंने 52 रन जोड़े। हेटमायेर ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद के लिए राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
ये है टीमें :-
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, प्रवीण दुबे।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI : डेविड वॉर्नर (कप्तान) श्रीवत्स गोस्वामी, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।


Download Android App
Download iOS App



