डीडीसीए ने शहीद कोष के लिए दिया 10 लाख का चेक

Summary :

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर डीडीसीए की ओर से दिल्ली पुलिस के शहीद कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया है।

नई दिल्ली : डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर डीडीसीए की ओर से दिल्ली पुलिस के शहीद कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया है। उन्होंने डीडीसीए के निदेशकों की एसोसिएशन के लिए किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह चेक दिया। 
इस मुलाकात के दौरान एलजी को इस मामले की जानकारी दी गई कि रजत शर्मा को इस्तीफा देना था। इसके लिए विभिन्न परिस्थितियां शामिल थी। लोकपाल ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया लेकिन शीर्ष परिषद ने इस फैसले को नहीं माना निश्चित रूप से यह लोकपाल के आदेश और अधिकार की खुली अवहेलना है। 
उन्होंने डीडीसीए के नामित निदेशक राजन तिवारी, आरपी सिंह और शीर्ष परिषद के कुछ सदस्यों के आचरण और गतिविधियों के बारे में भी एलजी को जानकारी मुहैया कराई। साथ ही लोकपाल की 27 नवंबर को होने वाली सुनवाई से भी अवगत कराया।

Desk Team