टीम इंडिया आईसीसी विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से जमकर वाहवाही लूट रही है। अब तक हुए कुल 6 मुकाबलों में से भारीतय टीम 5 मैच जीत चुकी है। जबकि इनमें से एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला गया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को भारत अपना 7 वां मैच खेलेगा।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने से बस कुछ ही कदमों की दूरी पर है। भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला 30 जून यानि रविवार को मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ होना है। टीम इंडिया रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ नए अवतर के साथ नई जर्सी में मैदान पर दिखाई देने वाले हैं। बहराल इससे पहले टीम इंडिया का फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली,विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और पांड्या के अलावा, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा भी नई नौसेना और नारंगी रंग की जर्सी में पोज देते हुए देखे गए। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ 7 वें मैच में अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं अगर बात वल्र्ड कप की दावेदार टीम मानी जा रही इंग्लैंड की करें तो अभी तक यह केवल 8 प्वाइंट के साथ ही चौथे स्थान पर है। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को अभी दो मैच और जीतने बाकी हैं।

इंग्लैंड को अब तक ऑस्ट्रलिया,पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामने करना पड़ा है। इसी लिस्ट में पांचवे नंबर पर बांग्लादेश की टीम भी मौजूद है,जबकि पाकिस्तान छठे नंबर पर है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका अपना मैच हार जाने के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अब कल होने वाले मैच में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपनी नई जर्सी के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ क्या अपना विजय रथ जारी रख पाएगी या फिर इंग्लैंड जीत की ओर आगे बढ़कर अपनी दावेदारी को कायम रखेगा।

इस वजह से बदली जर्सी
इस विश्व कप में पहली दफा आईसीसी ने इस नए नियम होम एंड अवे किट सिस्टम यानि घरेलू और बाहरी के लिए अलग-अलग किट सिस्टम की व्यवस्था की है। आईसीसी का मानना है कि कई सारी टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा दिखता है। ऐसे में जब दो दीमें एक-दूसरे से भिड़ती है तो उनमें से एक को जर्सी का रंग अवश्य बदलना चाहिए। इसमें मेजबान टीम को यह मौका दिया जाता है कि वह यह पहले तय करे कि जर्सी का रंग वो बदलना चाहती है कि नहीं।

संसद तक पहुंच गया ये मामला
बता दे कि इस नई जर्सी को लेकर बीते कुछ दिनों से राजनीतिक महकमों में भी खूब हाय-तौबा मची है। नई जर्सी में केसरिया रंग होने की वजह से इसे सत्ता पर आसीन बीजेपी से जोड़कर राजनीतिक रंग भी दिया जा रहा है। आलम ये हो गया कि इसकी चर्चा संसद में भी हो गई। लेकिन फैंस के तेवर तो कुछ अलग ही हैं। उन्होंने इस जर्सी की तुलना इंडियन ऑयल के ड्रेस से कर दी।
टीम इंडिया की इस नई भगवा जर्सी को लेकर यूजर्स ने इंटरनेट पर अब मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया है। आप भी देखें …










Download Android App
Download iOS App



