धोनी के पास सफल होने की क्षमता : गांगुली

Summary :

सौरव गांगुली ने विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास सफल होने के लिए अनुभव और क्षमता दोनों है।

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास सफल होने के लिए अनुभव और क्षमता दोनों है। अपनी अगुवाई में भारत को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले धोनी आफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में जूझते दिखे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। 
वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने से पहले वह संघर्ष करते दिखे। हालांकि 61 गेंद में 56 रन की उनकी पारी से मैनचेस्टर में भारत ने सात विकेट पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत यह मैच 125 रन से जीता। देश के लिए 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय खेलने वाले गांगुली को हालांकि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा कमी नहीं दिखी।

Desk Team