विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वाट्रजमैन को सीधे सेटों में मात दे कर इटेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने डिएगो को 7-5, 6-3 से मात दे कर अपना 36वां मास्टर्स खिताब जीता जो स्पेन के रफ़ाएल नडाल से एक ज्यादा है।
डिएगो की कोशिश उन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल होने की थी जिन्होंने जोकोविच और नडाल के अलावा इस टूर्नामेंट को जीता हो, लेकिन वो एंडी मरे और अलेक्जेंडर ज्वेरिव के साथ खड़े नहीं हो सके। एटीपी के वबेसाइट पर जोकोविच के हवाले से लिखा गया है, यह शानदार सप्ताह था, काफी चुनौतीपूर्ण सप्ताह। मुझे नहीं लगाता कि मैंने इस पूरे सप्ताह अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेली है। लेकिन मुझे लगता है कि जब जरूरत थी तब मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेली।
उन्होंने कहा, इससे मुझे काफी संतुष्टि मिलती है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैं अपने पांचवें गियर में वापसी कर सका। पेरिस जाने से पहले रोम से बेहतर टूनार्मेंट मेरे लिए नहीं हो सकता था। जोकोविच ने इस साल 32 मैच खेले हैं और 31 में उन्हें जीत मिली है।


Download Android App
Download iOS App



