तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खराब दौर से गुजर रही है और टीम के हरफनमनौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने फैन्स से टीम को सपोर्ट करते रहने की अपील की है। दरअसल ब्रावो ग्रोइन इंजरी के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं।

सीएसके का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस टीम ने 10 मैचों से सिर्फ छह अंक जुटाए हैं और अभी आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। शारजाह में शुक्रवार को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से होना है।
ब्रावा ने चेन्नई सुपर किंग्स के वीडियो में कहा,यह दुखद खबर है, सीएसके टीम को छोड़ना दुखद है। हमारे सभी सच्चे सीएसके प्रशंसकों से मैं चाहता हूं कि आप सभी टीम को प्रोत्साहित करते रहें, समर्थन करते रहें।

उन्होंने कहा, यह ऐसा सीजन नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी या हमारे प्रशंसक चाहते थे, लेकिन हमने इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। कभी-कभी हमारा सबसे अच्छा प्रदर्शन भी परिणाम नहीं दिखाते हैं। हमारा समर्थन करते रहें और मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि हम चैंपियन की तरह मजबूत और बेहतरीन वापसी करेंगे। सीएसके के सदस्य और प्रशंसक होने पर मुझे गर्व होना चाहिए। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने बताया कि ब्रावो को राइट ग्रोइन में ग्रेड-1 टियर है और वह गुरुवार को अपने देश लौट जाएंगे।

37 साल के ब्रावो को दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 अक्टूबर को हुए मैच के दौरान चोट लगी थी। ब्रावो ने इस सीजन केवल 6 ही मैच खेले है और उन्होंने 8.57 इकॉनमी से छह विकेट लिए हैं। ब्रावो को 6 मैचों में केवल 2 ही मौकों पर ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला,जिसमें उन्होंने 7 रन बनाए। वहीं पिछले दिनों दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच के वक्त वो चोटिल हो गए। इस बीच ब्रावो अपना आखिरी ओवर भी नहीं फेंक पाए।

बता दें,इस चोट के कारण ब्रावो सीएसके के लिए अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। सीएसके वह मैच सात विकेट से हार गई थी।


Download Android App
Download iOS App



