कोरोना पॉजिटिव आए ऋषभ पंत पर फैंस का गुस्सा फूटा,यूरो कप मैच बिना मास्क पहने देखने पर सुनाई खरीखोटी

Summary :

इंग्लैंड सीरीज के पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना का शिकार हो गए हैं।

इंग्लैंड सीरीज के पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद से ही क्रिकेट खेमे में हड़कंप मच गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से एक ओर जहां फैंस पंत के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो, वहीं दूसरी और वो उनकी लापरवाही के लिए सोशल मीडिया पर खूब भला-बुरा कहे रहे हैं। 
याद दिला दें, टीम इंडिया ने जून के शुरूआत में इंग्लैंड आई थी और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला था। जिसके बाद टीम को तीन हफ्तों के लिए ब्रेक दिया गया है। ऐसे में ऋषभ पंत 29 जून को इंग्लैंड और जर्मनी के बीच यूरो 2020 का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने गए और उन्होंने दर्शकों के बीच में बैठकर अपने कुछ दोस्तों के साथ फोटो भी ट्वीट की थी।  
अब यूजर्स पंत को लताड़ रहे हैं…
गौरतलब है, यूरो कप में इंग्लैंड और जर्मनी के बीच हुए मुकाबले को देखने लंदन के वेम्बले स्टेडियम गए में गए ऋषभ पंत ने स्टेडियम में हजारों लोगों के बीच बिना मास्क पहने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाई थी। यही नहीं उस वक्त भी सोशल मीडिया पर पंत को उनकी इस लापरवाही के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब पंत के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग उनकी इस लापरवाही के लिए लताड़ रहे हैं।   

रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत एक हफ्ते पहले पॉजिटिव पाए गए। अब 18 जुलाई को उनका फिर टेस्ट किया जाएगा। वहीं टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब अभ्यास मैच कराने पर बात की जाएगी। इसके अलावा पंत गुरुवार से डरहम में होने वाले कैंप का हिस्सा नहीं होंगे।

Desk Team