फाइनल करियर का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन : गप्टिल

Summary :

मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि लार्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल उनके क्रिकेट करियर का ‘सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन’ दोनों था।

आकलैंड : विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की दिल तोड़ने वाली हार के एक हफ्ते बाद निराश मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि लार्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल उनके क्रिकेट करियर का ‘सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन’ दोनों था। सुपर ओवर की अंतिम गेंद में गप्टिल के रन आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण पहली बार विश्व कप खिताब जीता। 
गप्टिल ने लिखा कि यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि लार्ड्स में बेहतरीन फाइनल को एक हफ्ता गुजर चुका है। मुझे लगता है कि यह मेरे क्रिकेटर करियर का सर्वश्रेष्ठ और बदतर दिन दोनों था। इतनी सारी अलग अलग भावनाएं लेकिन न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने और टीम के लिए खिलाड़ियों के शानदार समूह के साथ खेलने का गर्व है। 
समर्थन के लिए सभी को शुक्रिया, यह शानदार रहा। गप्टिल ने अपनी वह तस्वीर भी डाली है जिसमें मैच की अंतिम गेंद के बाद टीम के साथी और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

Desk Team