Mohun Bagan Wins CFL 2026: मोहन बागान ने मोहम्मदन स्पोर्टिंग को हराकर जीता कलकत्ता फुटबॉल लीग का खिताब, 8 साल का सूखा हुआ खत्म

Summary :

मोहन बागान ने बारासात स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मोहम्मदन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर 31वां कलकत्ता फुटबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच के दौरान गोलकीपर को रेड कार्ड मिलने और 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद 'मैरिनर्स' ने शानदार वापसी करते हुए आठ साल का खिताबी सूखा खत्म किया। इस ऐतिहासिक जीत में सहल अब्दुल समद के दो गोल और सायन बनर्जी के निर्णायक गोल ने अहम भूमिका निभाई।

मोहन बागान ने बारासात स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक और स्ट्रगल से भरे मुकाबले में मोहम्मदन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर 31वां कलकत्ता फुटबॉल लीग प्रीमियर डिवीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के साथ ही क्लब ने 2018 के बाद अपने 8 साल लंबे खिताबी सूखे को भी खत्म कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि मैच के हाइलाइट्स और रोमांचक मोड़ कैसे रहे?

दस खिलाड़ियों के साथ की शानदार वापसी

Mohun Bagan Comeback With 10 Players
Mohun Bagan Comeback With 10 Players (Source: Google)

मैच के 59वें मिनट में स्कोर 1-2 से पीछे था और मोहन बागान के गोलकीपर दीपप्रभात घोष को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन ‘मैरिनर्स’ ने बेहतरीन जज्बा दिखाते हुए मैच का पासा पलट दिया।

सहल अब्दुल समद की शानदार परफॉर्मेंस

भारतीय मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने इस ऐतिहासिक जीत में अहम रोल निभाया और शानदार हेडर्स के जरिए मैच के 26वें और 70वें मिनट में दो इम्पोर्टेंट गोल दागे।

सायन बनर्जी का विनिंग गोल

Winnning Goal Of Saayan Banerjee
Winnning Goal Of Saayan Banerjee (Source: Google)

मोहम्मदन स्पोर्टिंग की तरफ से लालरेमसांगा फनाई ने (42वें मिनट) और महितोष रॉय ने (63वें मिनट पर पेनल्टी) गोल कर के बढ़त बनाई थी, लेकिन युवा फॉरवर्ड सायन बनर्जी ने 74वें मिनट में शानदार गोल दागकर मोहन बागान को 3-2 से जीत दिला दी और आठ साल का इंतजार खत्म कर दिया।

जीत के बाद खिलाड़ियों और फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली, जो इस रेपुटेटेड लोकल लीग में मोहन बागान के दबदबे को एक बार फिर साबित करती है।

Read More: Accident In Thai League: इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर एंड्रोस टाउनसेंड थाई लीग में हुए बड़े हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।