दर्द में जूझने के बाद ‘दीवार’ बने रहे हनुमा-अश्विन,कुछ इस तरह छीनी ऑस्ट्रेलिया से सिडनी की ‘पक्की’ जीत

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा था,जहां पर यह मैच ड्रॉ हो गया है। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं इस मैच को चोटिल हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों से जीता हुआ मैच छीन लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा था,जहां पर यह मैच ड्रॉ हो गया है। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं इस मैच को चोटिल हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों से जीता हुआ मैच छीन लिया। हनुमा को चोट लगने के बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया की पक्की जीत का गलत साबित कर दिया। वहीं बल्लेबाजी के वक्त अश्विन और हनुमा विहारी दोनों ही चोटिल थे,परंतु दोनों ही खिलाड़ी दीवार बनकर क्रीज पर डटे रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने चुनी थी पहले बल्लेबाजी

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन जुटाए थे। वहीं टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 244 रन बना पाई। इसके बाद ऑस्टे्रलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए और भारत को जीत के लिए तब 407 रनों का लक्ष्य दिया। 
खैर,भारत की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ ज्यादा खास नहीं रही। ऐसे में मेहमान टीम मैच के चौथे दिन यानी रविवार को यहां सिडनी क्रिकेट मैदान पर 98 रन तक दो विकेट गंवाकर मुश्किलों में घिर गई थी। वहीं पांचवे दिन पहले सेशन के दौरान भारत ने अजिंक्य रहाणे का विकेट खोया।
इसके बाद पंत ने 97 और पुजारा ने 77 ने बेहतरीन पारी खेली,मगर इन दोनों के आउट होने के बाद तो ऑस्टे्रलिया की जीत पक्की ही लग रही थी। लेकिन ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद हनुमा विहारी और अश्विन ने इस गेम को पूरी तरह से पलट कर रख दिया। 
दरअसल हनुमान को हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद उन्हें बहुत अच्छा खेल दिखाया और वह क्रीज पर टिके रहे। इस दौरान हनुमा काफी ज्यादा दर्द में भी नजर आए क्योंकि उनसे भागा तक नहीं जा रहा था। बावजूद इसके उन्होंने अपनी पूरी हिम्मत और लगन के साथ अपने पांव क्रीज पर जमाए रखे।
हनुमा विहारी के साथ-साथ अश्विन ने भी काफी अच्छी तरह से निभाया। बल्लेबाजी के वक्त अश्विन भी चोटिल हुए। इतना ही नहीं ऑस्टे्रलियाई खिलाडिय़ों ने अश्विन और विहारी की बेहतरीन साझेदारी तोडऩे की कोशिश भी की और उन्हें गेंद से शिकार बनाया,मगर वह फिर भी कामयाब नहीं हो सके। अंत में विहारी 23 और अश्विन 39 ने ऑस्टे्रलियाई के मुंह से जीत छीन डाली और सिडनी टेस्ट को ड्रॉ करवाकर छोड़ा। 
हनुमा और अश्विन की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ…



Desk Team