हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल टाइम टी 20 प्लेइंग इलेवन, कोहली को जगह नहीं देने पर भड़के फैंस

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टी20 प्लेइंग 11 का चयन कर लिया है। खास बात उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टी20 प्लेइंग 11 का चयन कर लिया है। खास बात उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया। हालांकि हैरानी तो तब हुई जब उन्होंने अपनी टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को शामिल नहीं किया।
भज्जी ने शेयर किया वीडियो… 
हाल ही में अपनी खुद की टीम को लेकर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया की उनकी टीम में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस दौरान भज्जी ने यह भी बताया कि किसे उन्होंने कप्तान,किसे विकेटीकपर बनाया और कौन-कौन ओपनिंग करेगा और कौन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेगा। 

वहीं अब इस पूर्व खिलाड़ी की टीम देख इंटरनेट पर यूजर्स उनकी इस टीम में विराट कोहली और बाबर आजम के नाम नहीं देखे तो वे भड़क गए और उन्होंने हरभजन को खरी- खोटी सुनानी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने तो भारतीय दिग्गज को जोकर तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, विराट कहां हैं? क्या आप जानते हैं कि वह टी20 वर्ल्ड कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे? दूसरे यूजर ने लिखा, आपके द्वारा चुने गए सभी बल्लेबाजों की तुलना में विराट के पास अधिक टी20 इंटरनेशनल रन हैं।
मालूम हो भज्जी ने अपनी टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को शामिल किया। जबकि तीसरे नंबर के लिए इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को रखा। चौथे नंबर के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को चुना। हरभजन ने बताया कि उन्होंने 5वें और छठे नंबर पर क्रमशः एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी को जगह दी।
उन्होंने अपनी इस टीम में सातवें और आठवें नंबर के लिए ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड को चुना। जबकि टीम में दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को भी जगह दी। उन्होंने बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लासिथ मलिंगा को चुना, जबकि स्पिनर के रूप में सुनील नरेन को जगह दी। उनकी टीम में वेस्टइंडीज के 4, भारत के 3, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।
ये रही हरभजन की ऑल टाइम टी20 प्लेइंग 11:-
रोहित शर्मा, क्रिस गेल, जोस बटलर, शेन वाटसन, एबी डिविलयर्स, एमएस धोनी (कप्ताान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।
 

Desk Team