नई दिल्ली : टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शानदार लाइफ जीने में यकीन रखते हैं। उनका एक महंगा शौक जानकर आपको हैरानी हो सकती है। जी हां, वह न केवल चेन डायमंड का पहनते हैं, बल्कि उनकी घड़ी और अंगूठी भी डायमंड की है। देखा जाए तो वह चलती फिरती डायमंड की दुकान हैं।
चहल को इंटरव्यू देते वक्त उन्होंने अपने डायमंड प्रेम का इजहार किया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ के लिए बैट-बॉल भी डायमंड का बनवाया है। बीसीसीआई के आफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर विडियो में वह बताते हैं- वर्ल्ड कप के लिए डायमंड का स्पेशल पैंडल बनवाया है, जिसमें बल्ला और गेंद है।
वैसे मैंने गेंद की सीम काली रखी है। इस पर युजवेंद्र चहल कहते हैं- ऐसा इसलिए किया होगा ताकि नजर नहीं लगे। हार्दिक कहते हैं- हां, बिल्कुल। साथ ही वह बताते हैं, ‘बैट और बॉल के अलावा डायमंड की चेन, अंगूठी और घड़ी भी बनवाई है।


Download Android App
Download iOS App



