25 दिसंबर 2020 को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फॉलोअर्स को क्रिसमस विश किया। ऐसे में हार्दिक ने अपनी पार्टनर नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ कुछ फोटो साझा की है। क्रिसमस के खास मौके पर हार्दिक ने जहां सांता क्लॉज का आउटफिट पहना तो पांड्या की मॉडल वाइफ नताशा स्लिवर और ब्लैक डे्रस पहने नजर आई।

वहीं अन्य फोटो में हार्दिक सांता क्लॉज की एक आर्टिफिशियल दाढ़ी से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही अपने बेटे अगस्त्य को गोद में ले रखा है। अपनी इंस्टाग्राम फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,मेरे बेटे का पहला क्रिसमस।
हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से वे भारतीय टीम के साथ थे और इससे पहले आइपीएल में व्यस्त थे।

बता दें,हार्दिक पांड्या हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद लौटे थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और कुछ मैच भारत को जिताए थे।हालांकि हार्दिक पांड्या सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल होकर ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में अपनी पत्नी नताशा के साथ डिनर डेट पर भी गए थे। इस कपल ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

बता दें दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक ने पिछले साल पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद फिर से गेंदबाजी शुरू नहीं करी है। यहां तक कि आइपीएल में उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी। ऐसे में पहले और तीसरे वनडे में हार्दिक पंड्या 90 और नाबाद 92 रन की पारी खेलने में सफल रहे। इतना ही नहीं हार्दिक ने अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, लेकिन उन्होंने अपना अवॉर्ड टी नटराजन को दे दिया था।

वैसे ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज में हार्दिक ने अपने बल्लेबाजी से तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को अपना मुरीद बनाया था और उन्होंने हार्दिक को टेस्ट टीम में शामिल करने की बात कही थी।


Download Android App
Download iOS App



