बीते दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने खूब धमाल मचाया है। इस दौरान बायो बबल में पांड्या अपनी पूरी फैमिली संग मौजूद थे। वहीं तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर ऑलराउंडर की वाइफ नताशा ने एक ऐसा वीडियो साझा किया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है।

परिवार के साथ किया डांस
मॉडल नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है,जिसमें वो अपने पति हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्य के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचा रही है। इस दौरान तीनों ने मिलकर डॉन्ट रश गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस को खूब पसंद आया डांस
हार्दिक,नताशा और अगस्त्य का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। यही नहीं ये फैमिली डांस फैंस को खूब लुभा रहा है। तभी तो हार्दिक और नताशा के चाहने वाले इस वीडियो पर लाइक और कमेंट्स करने में जुटे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



